अनुनाद

अनुनाद

युगलों का हिसाब किताब – अदेले ग्राफ

अपने शीर्षकों में ही अनोखी नज़र आने वाली इन कविताओं का चयन, अनुवाद और प्रस्तुति यादवेन्द्र की है।


1 +1 =1

स्त्री के पास नहीं थे मोज़े

सो उसके उठाये और पहन लिए

अब कम पड़ गए उसके मोज़े…..

तो स्त्री गयी बाजार

और खरीद लायी उसके लिए नए मोज़े।

***

1 +(1 +1 -1 )=2

नौजवान स्त्री ने

प्रेमजाल में फाँस लिया बूढी स्त्री का बरसों पुराना प्रेमी

तिरस्कृत प्रेमिका ने खुद को दिलासा दिया

हम दोनों एक समान ही हैं…

बस, मौसम बदल गए।

***


1 +1 >2


स्त्री बोली मैं तुम्हें प्यार करती हूँ

चाहे तुम बांधे रहो अपनी टाई

उसने कहा मै भी तुम्हें प्यार करता हूँ

हाँलाकि जानता हूँ

तुम्हें बिलकुल नहीं पसंद मेरी टाई।

***

कनाडा की राजधानी ओट्टावा में रहने वाली अदेले ग्राफ की अनेक कवितायेँ प्रकाशित हैं। यह कविता कनाडा की साहित्यिक पत्रिका रूम मैगजीन से साभार ली गयी है-

यादवेन्द्र

0 thoughts on “युगलों का हिसाब किताब – अदेले ग्राफ”

Leave a Reply to वर्षा Cancel Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top